पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला सभा शर्मिष्ठा यादव ने मनाया महिला दिवस’

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आज समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एडवोकेट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व की उन समस्त महिलाओं के प्रति सादर श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने सामंतवाद, रूढ़िवाद और अंधधर्मवाद, स्त्री के शोषण के विभिन्न रूपों के खिलाफ संघर्ष करने और स्वतंत्रता संग्राम में प्राणाहुति दी है। यौन उत्पीड़न, पारिवारिक हिंसा, सामाजिक विसंगतियों जैसे सती प्रथा, विधवा विवाह ,महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक मानने, कार्य स्थलों की अनकही त्रासदियों, खतरनाक कार्यों जैसे खदान सेवा, सेना ,पुलिस, युद्धक विमानों की उड़ान भरने जैसे मामले आज महिलाओं की अस्मिता,साहसिकता और बौद्धिकता की परीक्षा ले रहे हैं। श्रीमती राजपूत ने फर्रुखाबाद में 8 मार्च 1972 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाना प्रारंभ किया था तब से वह निरंतर भाजपा महिला फेडरेशन, रेड आर्मी, समाजवादी पार्टी तथा अन्य महिला संगठनों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन करती रही हैं और 17 बाल जेल यात्रा भी कर चुकी हैं। आज के दिवस पर नारी सशक्तिकरण नवीन कीर्तिमानों और उपलब्धियां का हौसला ही नारी सम्मान को आगे बढ़ा सकता है । पूर्व विधायक ने सभी महिलाओं को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट की है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष शर्मिष्ठा यादव ने अपने विद्यालय में महिला दिवस मनाया इस अवसर पर शर्मिष्ठा यादव ने कहा कि आज महिलाएं विश्व में हर उसे कार्य को करने में सक्षम है जिसे पुरुष वर्ग कर रहे हैं । आज महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है और अपनी साहस और पराक्रम से उन्होंने भारतीय सेना तक में अपना झंडा बुलंद किया है। वह नारी सम्मान और नारी शक्ति को नमन करती हैं। उन्होंने कहा बगैर नारी शक्ति के इस दुनिया का सृजन नामुमकिन है। इस मौके पर उनके साथ सुमन कनौजिया, आंचल दुबे, रिया दुबे ,पूजा पाल ,शिल्पी आदि मौजूद रहीं।

Check Also

भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन लागू होना जरूरी : जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फर्रुखाबाद के मुख्यालय भवन में एक राष्ट्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *