बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उपलक्ष्य पर सखी वन स्टॉप सेंटर में विनोद दीक्षित चिकित्सालय में जन्मी 15 बेटियों को बेबी किट, डायपर, मिठाई, तोलिया, कपड़े आदि सामान वितरित करके कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समान लिंगानुपात स्थापित करना,कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार करना,बालिकाओं के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं बच्चे के जन्म के प्रति आत्मजजन मे सकारात्मक सोच विकसित करना आदि प्रमुख उद्देश्य है कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा आज बालिकाये सभी क्षेत्रों में आगे है। हमारी बहन बेटियां आईएएस और आईपीएस बन कर प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्य कर रही है। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं समझा जाए,बेटा और बेटी एक समान है
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि आज बालिकाओं की अच्छी शिक्षा एवं अच्छा पालन पोषण करने की आवश्यकता है l कार्यक्रम का संचालन हब फॉर् एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में जन्म लेने वाली बच्चियों की संख्या के बराबर पौधे भी वितरण किए गए। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर, सीडीपीओ ग्रामीण, सीडीपीओ शहर अर्चना वर्मा एवं सखी वन स्टॉप सेंटर से स्टॉप मैनेजर विनीता कुमारी हब से डीएमसी प्रतिमा जेंडर स्पेशलिस्ट शालिनी सक्सेना जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम एमटीएस प्रदीप उपस्थित रहे।
