बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर ने एक महिला की वरासत और एक महिला के पट्टे पर कब्जा दिलवाया।
शासन के निर्देशन में एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में आज मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर सुश्री वैशाली ने रेशू कटियार पत्नी अंकेश कुमार निवासी मो० अम्बेडकर नगर सरायमीरा कन्नौज के पति की विरासत अभिलेखों दर्ज कराकर खतौनी तथा श्रीमती सुशीला देवी पत्नी कैलाश निवासी अहमदपुर रौनी में गाटा संख्या 51/1 पट्टा की भूमि कब्जा दिलाया गया।
इसके साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 और महिला चिकित्सकीय सहायता हेल्पलाइन 181 सहित अन्य उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

