बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जातिगत जनगणना धन्यवाद मोदी जी का क्षेत्रीय गर्जना सम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉक्टर के0 लक्ष्मण का प्रस्तावित कार्यक्रम 15 अक्टूबर को समय 11:00 बजे मेडिकल कॉलेज तिर्वा के ऑडिटोरियम में संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी तैयारी बैठक पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कन्नौज में संपन्न हुई जिसमें अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मनोज राजपूत एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम प्रसाद कनौजिया जिला अध्यक्ष भाजपा वीर सिंह भदौरिया जिला महामंत्री भाजपा शैलेंद्र द्विवेदी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा नंदलाल बाथम सहित कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की योजना बनाई जिसका संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा विनय वर्मा ने किया जिसमें जीतू प्रजापति जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, मनोज बाथम जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा शिवानंद वर्मा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुमित सक्सेना जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ऋषि राजपूत जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा आशीष सविता जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा अतुल जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा उपस्थित रहे।
बृजेश चतुर्वेदी
