बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम हवन पूजन के साथ हुई जिसके बाद नेताओं नें नेता जी मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेता जी के जीवन और उनके संस्मरण पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव नें कहा कि नेता जी का व्यक्तित्व बहुत विशाल है उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। सैफई जैसे छोटे से गाँव से निकलकर देश और प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पर पहुँचकर मजदूर, किसान, नौजवान, एवं महिलाओं आदि को हक अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए अनेकों काम किये। एक तरफ मण्डल आंदोलन में सकारात्मक भागीदारी दिखाकर पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाना हो, चाहे भाजपा के रथ को रोककर उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांप्रदायिक राजनीती को खत्म करना हो। चाहे रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाकर राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना हो, चाहे अपने समर्थन की सरकार के खिलाफ जाकर महिला आरक्षण बिल में पिछड़े एवं दलित वर्ग की महिलाओं को आरक्षण देने की मुखर वकालत करना हो नेताजी नें अपने जीवनकाल ऐसे अनेकों फैसले लेकर वंचित शोषित वर्ग के जीवन को सुगम बनाने का कार्य किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी एवं सपा नेता मनोज दीक्षित और पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा नेता जी एक सर्वसमावेशी व्यक्तित्व के व्यक्ति थे उन्होने अपने कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों को सम्मान और आगे बढ़ने के सभी को समान अवसर प्रदान कर सही मायने में समजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। नेता जी के आवास और कार्यालय के दरवाजे अपने कार्यकर्त्ताओं एवं जनता के लिए 24 घंटे खुले रहते थे एवं कार्यकर्त्ताओं के सुख दुःख में नेता जी एक परिवार के अभिवावक के रूप में उसके साथ खड़े रहते थे।
हम कन्नौज के लोग तो विशेष सौभाग्यशाली हैं की हम सबको नेता जी का नेतृत्व मिला। उनके नेतृत्व में कन्नौज में तमाम विकास के कार्य तो हुए ही, साथ ही नेता जी नें कन्नौज का नाम देश और प्रदेश की राजनीति में शीर्ष पर पहुंचने का काम किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह एवं यश कुमार दोहरे और सपा नेता अनिल पाल और सपा नेता कुक्कू चौहान ने कहा आज नेता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी समाजवादी साथी नेता जी के मिशन को अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, एवं प्रदेश सचिव आकाश शाक्य,जिला महासचिव रामसेवक राजपूत, मुख्य जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, रामशंकर लोधी, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने कहा नेता
जी विचारधारा और नीतियों को बूथ स्तर तक ले जायेंगे और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कन्नौन सांसद श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए हम सभी जनपद की तीनों विधानसभा जीतने के लिए जनता को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की विचार धारा और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए संकल्प लेते हैं।
सलोवा जिलाध्यक्ष अंशू पाल, रजनीकांत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता विवेक पाल, योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष छात्रसभा,गणेश द्विवेदी,राकेश कठेरिया,राजेश पाल,सेक्टर प्रभारी नितिन यादव,बंटी शर्मा,संतोष यादव,सुनील दिवाकर,रवि यादव,बजरंग सिंह चौहान,मुकुट सिंह यादव,रामशंकर प्रधान,शिब्बू तिवारी,राकेश कटियार, रवि चौबे,विजय वर्मा,अरुण यादव,आशीष यादव,तुफ़ैल अहमद,गौरव वर्मा, ऋषभ गुप्ता, आशीष मिश्रा, चन्दन अग्निहोत्री, कामरान खान, जीशान वारसी,यशवीर सिंह भदौरिया,सुधीर कश्यप,अर्चना मिश्रा,अनिरुद्ध यादव,शशिमा सिंह,हिमांशु दोहरे,अलकेश यादव,सनोज यादव ,भोला यादव, मुजम्मिल खान, अमित यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

