अवैध रूप से आतिशबाजी बेंचने वालों में हड़कंप : पुलिस की धर-पकड में तीन गिरफ्तार

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  आतिशबाजी भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कंपिल व नवाबगंज पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन जगह छापेमारी करके भारी तुम्हारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की व तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
बताते चलें कि जिले में आतिशबाजी का भंडारण करने और आतिशवाजी की अवैध रूप से बिक्री करने के विरुद्ध पुलिस खासतौर से अभियान चला रही है क्योंकि अभी हाल में ही केंद्रीय कारागार के निकट एक बड़ी घटना घटी थी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी आतिशवाजी बरामद हुई हैं इसी के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है।
वहीं किंपल पुलिस ने छापेमारी करके सुनील पुत्र आसाराम को 32 कार्टून आतिशबाजी समेत,आदेश पुत्र राजेश निवासी कहारटोला को 14 कार्टून आतिशबाजी सहित गिरफ्तार कर लिया। उधर नवाबगंज पुलिस ने छापेमारी करके बर्तल निवासी रविंद्र कुमार पुत्र जगदीश को आठ कार्टून आतिशबाजी समेत गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस की कार्यवाही से अवैध रूप से आतिशबाजी बेंचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *