बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत सदस्य, राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय की उपस्थिति में आपकी सखी वन स्टाॅप सेन्टर, विनोद दीक्षित अस्पताल कन्नौज में अन्न प्राशन, गोद भराई, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को डमी चेक वितरण, सेम बच्चों को पोषण पोटली वितरण, विद्या आरंभ योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र वितरण तथा कन्या जन्मोत्सव का आयोजन दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
इस अवसर पर सदस्य ने मातृत्व वंदना योजना के अन्तर्गत अमायरा, भूमि एवं मानवी को अन्नप्राशन कराया तथा द्वितीय किश्त 6000/-रू0 की डेमो चेक वितरित की। इसी प्रकार अनीता, जूली शंति व नीरज की गोदभराई की तथा प्रथम किश्त 3000/-रू0 की डेमो चेक वितरित की। इसी क्रम में विद्या आंरभ योजना के अन्तर्गत सदस्य ने भारत सरकार द्वारा जारी प्रमाण-पत्र का वितरण आर्या, प्रियंका, सिमरन, दिव्यांशू तथा आरत को किया। इसी प्रकार सेम बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया गया जिसमे शिवम, अन्नया, जानवी, अनायजा व तजजार अली को पोषण पोटली वितरित की गयी। इसी कड़ी में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों की माताओं सोनी, आरती देवी, उमा, सुधा, रितू, तलक बनो, शन्ति देवी, अंकिता दोहरे व स्नेहा को बेटी की वितरण की गयी।
इस अवसर पर सदस्य ने बच्चों की माताओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने माहिलाओं और बालिकाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं चलायी है, उसी के क्रम में आज अन्न प्राशन, गोद भराई आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जो बेटियों के लिए कर रहें है इतनी बहुत सारी योजनाएं चल रहीं है यह और कोई नही कर सकता। पहले बेटियों के जन्म लेते ही घर में मातम छा जाता था लेकिन आज हम जश्न के साथ खुशियां मनाते है। यह बदलाव हमारी सरकार में ही हुआ है और ऐसा बदलाव हमें अपने परिवार में भी करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर, केन्द्र प्रशासक विनीता कुमारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा, लक्ष्मी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

