बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। दलित नेताओं के अपमान पर साईबर सेल के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने आरजेडी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया साथ ही धमकी भी दी कि मुकदमा दर्ज न होने पर वे सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।
भाजपा आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार से मिलकर बिहार के राजद नेता सूरज यादव के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। राजद नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर पोस्ट किया है जिसने शेर एक गीदड़ अनेक शीर्षक के तहत तेजस्वी यादव को शेर बताया गया है।
इस पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, लल्लन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के लिए अभद्र टिप्पणी की है। अभिषेक पाण्डेय ने कहा अगर 72 घंटों के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शिवाकांत ठाकुर, शिवम पाठक, पोंटी दुबे समेत सम्मानित साईबर योध्दा मौजूद रहे।
