बृजेश चतुर्वेदी
गुरसहायगंज।कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्राम खाड़ेदेवर में गुरुवार को एक्सिस बैंक शाखा का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “देश एवं नागरिकों के विकास में बैंकों की भूमिका बेहद अहम है। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी आसानी से बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी।”
पूर्व विधायक ने आगे कहा कि बिना बैंक सहयोग के कोई भी व्यापार या व्यवसाय सफल नहीं हो सकता। बैंक से सहायता लेकर कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों व आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक समीर खान के नेतृत्व में टीम डिप्टी मैनेजर चांद मिश्रा, डिप्टी मैनेजर हृदेश कुमार, और ऑफिसर सेल्स अर्पिता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, भाजपा नेता राजीव ठाकुर, किसान नेता इरशाद अली, समाजसेवी सैयद अहमद उसै, जिला अध्यक्ष मकबूल खान, पूर्व सभासद नफीस खान, ध्यानेंद्र सिंह, एडवोकेट शादाब हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
