कन्नौज। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का व्यापारी आयुष्मान कार्ड बनवाए सरकार : राज शर्मा

संगठन ने सौरिख नगर कमेटी की घोषित

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राज शर्मा  ने लक्ष्मी गेस्ट हाउस, सौरिख में  नगर कमेटी के गठन के दौरान  प्रदेश सरकार से पंजीकृत व्यापारियों का विशेष ध्यान रखने की मांग की जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार द्वारा स्ट्रीट बेंडरों को  नगर पालिका एवं प्रदेश सरकार की अन्य  योजनाओं से लाभ दिया जा रहा है जो उनके व्यापारी हित में है इसके लिए  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को  धन्यवाद  देकर सरकार की सराहना की 

 जिला अध्यक्ष राज शर्मा को जिला मंत्री सौरिख- शशिकांत गुप्ता एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो ने 31 किलो की माला और नगर अध्यक्ष पिंकू वर्मा के द्वारा जिला अध्यक्ष को चांदी के स्मृति चिन्ह  सहित एवं जिले से आए हुए जिला कमेटी के सदस्यों को अंग वस्त्र एवं फूल मालाओं और बिहारी जी की फोटो फ्रेम देकर जिला कमेटी  एवं छिबरामऊ और गुरसहायगंज से आए हुए आमंत्रित सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया