सपा ने घोषित किए सातों ब्लॉकों के लिए प्रहरी

‘‘शमशाबाद में नदीम अहमद फ़ारुकी, कमालगंज में विजय यादव एंव बढ़पुर में मंदीप यादव‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ’चंद्रपाल सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा फर्रुखाबाद जनपद के सातों ब्लॉकों के लिए घोषित प्रहरी की नियुक्ति के उपरांत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।’
उन्होंने संगठन को जनपद स्तर पर और अधिक गति देने, तथा सभी ब्लॉकों में एस आई आर को गति देने हेतु नियुक्त बीएलए,नए बीएलए की नियुक्ति, हर ब्लॉक के पदाधिकारियों व बीएलए से समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया है।
शमशाबाद ब्लॉक में पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फ़ारुकी को जिम्मेदारी मिली है। कायमगंज ब्लॉक का प्रहरी प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर को बनाया गया है। राजेपुर ब्लॉक में प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, बढ़पुर ब्लॉक में प्रदेश सचिव मंदीप यादव,नवाबगंज ब्लॉक में प्रदेश सचिव डॉ नवल किशोर शाक्य, कमालगंज ब्लॉक में विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी विजय यादव, मोहम्मदाबाद ब्लॉक में प्रदेश सचिव आकाश शाक्य को प्रहरी बनाया गया है। यह जानकारी जिला प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी, विवेक सिंह यादव ने दी।