नाबालिक से छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मेरापुर पुलिस ने नाबालिग दलित बालिका के साथ छेड़खानी करने में वांछित आरोपी को पाक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया।
विवरण के अनुसार थाना मेरापुर में मां ने एक नाबालिग के साथ कल्लन उर्फ दलजीत पुत्र हीरेंद्र निवासी मुरान मेरापुर द्वारा छेड़खानी किए जाने व अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से दलजीत गायब था और पुलिस तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष मेरापुर अजब सिंह के नेत्रत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी कल्लन उर्फ दलजीत को गिरफ्तार कर लिया एंव पूछताछ की। आरोपी ने अपने अपराध की क्षमा मांगते हुए कहा कि वह अपनी सफाई अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश करेगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया।