बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशानुसार आज डिप्टी कलेक्टर नवनीता राय व तहसीलदार अभिनव वर्मा ने विकास खण्ड तालग्राम व विकास खण्ड जलालाबाद में संचालित गणना प्रपत्र सबमिशन सेंटर का निरीक्षण किया।
उन्होनें कहा कि प्रत्येक बीएलओ द्वारा प्रतिदिन कम से कम 100 प्रपत्र गुणवत्तापूर्ण रूप से भरे जाने चाहिए। यह विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रपत्र में त्रुटि न हो तथा किसी व्यक्ति का फॉर्म दो बार न भरा जाए। कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों से संबंधित गणना प्रपत्रों का कार्य प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सायं 8 बजे तक बिना किसी विलंब के पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने केन्द्र में शुद्ध पेयजल, सुचारू विद्युत आपूर्ति तथा उच्च गति इंटरनेट की व्यवस्था को भी देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
