फर्रुखाबादं।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज जिले के विकासखंड बढ़पुर के कस्बा याकूतगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एसआईआर जागरूकता एवं निगरानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों ने एसआईआर प्रक्रिया की जटिलता और बारीकियां साझा कीं।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव/प्रभारी मन्दीप यादव एडवोकेट ने उपस्थित मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने संबंधी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां समझांई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नौजवान साथियों से अपील की कि,अपने-अपने बूथ पर ड्यूटी कर रहे बीएलओ का सहयोग करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। एसआईआर अभियान के दौरान लगातार बूथ पर बारीकी से निगरानी करते रहें, किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा शिकायत होने पर जनपद के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेताओं से तत्काल संपर्क करें।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अपने नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने-अपने वोट को बचाने के लिए एसआईआर अभियान के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। मौजूद कार्यकर्ताओं ने हर चुनौती का सामना करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सुनीता शाक्य, मोहित यादव, वरिष्ठ नेता शिवशंकर शर्मा, गोपाल यादव, आशू यादव, तस्लीम खान, कार्यक्रम आयोजक लियाकत खान भुट्टो, तौफीक खान, मिर्ज़ा गजनफर वेग, कासिम खान, अफजाल अंसारी, बिलाल खान, इम्तियाजउद्दीन, सज्जाद खान, शकील खान, जावेद खान, टिंकू भाई, वसीम खान, अदनान खान, रईस खान, सलमान खान, शरीफ खान सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रदेश सचिव मन्दीप यादव ने समझाईं एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियां
