संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाऐं : अखिलेश कटियार

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज कायमगंज के पितौरा स्थित शांति कुटीर में जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम द्वारा एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर समाजवादी पार्टी के समस्त कायमगंज विधानसभा के बी.एल.ए. एवं एस.आई.आर. प्रहरियों की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने सभी प्रहरियों को आगामी एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने बूथों पर शत-प्रतिशत एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसी क्रम में फर्रुखाबाद प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने भी बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने हेतु प्रेरित किया।
उधर भोजपुर विधानसभा में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत द्वारा एसआईआर संबंधी बैठक का सफल आयोजन किया गया, इस अवसर पर भोजपुर विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, वहीं अमृतपुर विधानसभा में डॉ. जितेंद्र सिंह यादव द्वारा मेडिकल कॉलेज में प्रहरियों की बैठक कराई गई, जिसमें संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मोहम्मदाबाद के पूर्व अध्यक्ष हरीश यादव, जेपीवर्मा, शिवम यादव, मारिया आलम, रामशरण कठेरिया, हर्ष गंगवार, आनंद यादव, भैया खा, ओमप्रकाश बिहार, डॉक्टर बिकुल यादव, इंद्रेश यादव,अखिल कठेरिया,मनोज यादव, सुरेंद्र सिंह गौर, अनुरागयादव, बीके गंगवार, शिवम पटेल, संजय राजपूत एडवोकेट,आदि मौजूद रहे।