फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मिशन शक्ति 5.0, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना था।’
’बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियोंकृजागरूकता अभियान, स्कूल/कॉलेज संपर्क कार्यक्रम, महिला हेल्पडेस्क प्रबंधन, परामर्श सेवाएँ तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में संवेदनशील, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध राहत और सहयोग प्रदान किया जाए।’
मिशन शक्ति 5.0 के सबंध में आवश्यक बैठक : आगामी कार्ययोजना पर एसपी ने दिए निर्देश

