बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रशिक्षु आईएएस अफसर अर्पित कुमार ने आज नगर पालिका परिषद कन्नौज स्थित ई.एफ. सेंटर का निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे मैपिंग कार्य की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैपिंग से संबंधित सभी प्रगति बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को निर्धारित समय में पूर्ण कराने हेतु ई.एफ. सेंटर की कार्य क्षमता बढ़ाई गई है, जिससे मैपिंग कार्य को और अधिक त्वरित एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रक्रियाएँ समयबद्ध व पारदर्शी रूप से पूरी हों, ताकि निर्वाचन नामावली का अद्यतन कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उपस्थित रहे।

