कन्नौज: एसडीएम सदर के अड़ियल रवैये के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज संयुक्त अधिवक्ता  संघ की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यगणों ने उप जिलाधिकारी सदर कन्नौज सुश्री वैशाली के अधिवक्ताओं के प्रति उपेक्षापूर्ण व असम्मानजनक व्यवहार करने व नकारात्मक सोच के साथ न्यायिक कार्य व जन समस्याओं के निराकरण न करने और न्यायिक कार्य में कोई रूचि न लेने के विरोध में पूर्व में संघ द्वारा किये गये प्रस्ताव पर कोई सकारात्मक पहल न करने पर सभी उपस्थित सदस्यगणों ने चिन्ता व्यक्त की और विरोध स्वरूप चली आ रही हड़ताल को कायम रखने का निर्णय लिया।

 सभी उपस्थित सदस्यगणों ने एक मत से निर्णय लिया गया कि उक्त समस्याओं के विरोध में सभी सदस्यगण समस्त चकबन्दी व राजस्व न्यायालयों में आज  12 दिसम्बर को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। 15 दिसम्बर को इस सम्बन्ध में पुनः बैठक कर स्थिति की समीक्षा के बाद अग्रिम निर्णय लिया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *