फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आज दिनांक 14.12.2025 को जनपद फतेहगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने हेतु किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा प्रभारी यातायात को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा तथा आमजन के प्रति उनके सराहनीय व्यवहार की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
व्यापार मंडल की ओर से प्रभारी यातायात (उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार) को उनके कर्तव्यनिष्ठा, कार्यशैली एवं सहयोगात्मक व्यवहार के लिए सम्मान-पत्र/पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने प्रभारी यातायात के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
यातायात प्रभारी उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित

