फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज ’विजय दिवस के अवसर’ पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री के.के. यादव के नेतृत्व में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। ’कैंडल मार्च आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर डॉ. राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा तक शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।’
कैंडल मार्च के दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि “भारतीय सेना का शौर्य, त्याग और बलिदान देश की आन-बान-शान है, जिस पर हर भारतवासी को गर्व है।” वहीं सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के. यादव ने कहा कि “देश की सीमाओं की रक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
इस अवसर पर उपस्थित समस्त सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को मजबूत करेंगे तथा समाजवादी पार्टी को विजय दिलाएंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि जब नेताजी (स्व. मुलायम सिंह यादव) रक्षा मंत्री थे, उस समय भारतीय सेना के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाए गए, जो आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रोमित सक्सेना, फ्रंटल संगठन के प्रभारी रामपाल सिंह यादव, बेच लाल यादव प्रदेश सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ, कश्मीर सिंह जिला उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, उमेश यादव, संतोष यादव, आशीष शर्मा, दीप सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, शिवशंकर शर्मा, सुशील कुमार, शंभू दयाल, रूप सिंह यादव, जगदीश चंद्र यादव, रामाधार, कमल हसन, पवन कुमार, एडवोकेट राकेश सिंह जादौन, राजपाल यादव एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, पूजा कठेरिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, प्रतिभा यादव प्रदेश सचिव महिला सभा, अनिल कुमार, अमित यादव,रजत क्रांतिकारी महानगर महासचिव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विजय दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि : निकाला ’कैंडल मार्च‘

