पूरी प्लानिंग के साथ योगी की घेराबंदी की पटकथा लिखी जा रही है 

बृजेश चतुर्वेदी

 योगी आमजन की पसंद है…योगी को डिस्टर्ब करने का खामियाजा…प्लानर्स को आगे चलकर….भुगतना पड़ सकता है। पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाकर अमित शाह, योगी को घेर रहे हैं। अमित शाह को याद रखना चाहिए। बिना योगी अमित शाह सर के बल खड़े होकर भी अब यूपी नहीं जीत सकते। पहले तो मोदी लहर मे आ गए थे यूपी मे। अब एक तरफ से मौर्या जी और अब दूसरी तरफ से चौधरी जी। यह अमित शाह के अंदर का डर है जो योगी जी को दबाकर रखना चाहता है। हालांकि पाठक जी भी योगी के धुर विरोधी है पर योगी जी उनके बस के बाहर की बात हैं। योगी जी को सीएम अमित शाह ने ही बनाया था पर शायद उस समय उन्हें यह नहीं पता था की योगी जी राष्ट्रीय स्तर के वह बड़े नेता बन जाएंगे जो मोदी के बाद पीएम पद के सबसे बड़े उम्मीदवार बनकर उभरेंगे।  यही डर अमित शाह के सर के ऊपर बेताल बनकर नाचता रहता है। वैसे मेरे ख्याल से पीएम पद के लिये अमित शाह से बढ़िया नेता कोई होगा बाकी बाबा जी को यूपी मे ही रहने दे तों ज़्यादा अच्छा होगा क्योंकि यूपी ही देश का पीएम बनाता है। 

नोट…हमारी अवधारणा गलत भी हो सकती है। बस ताज़ा घटनाक्रम….लखनऊ की ओर रुख करने वाले भाजपा नेताओं के रुख और घेराबंदी के तौर तरीके देखकर…अनायास उपरोक्त शब्द बाहर आ गए। आप  कयास हमसे बेहतर लगा सकते है….हम ठहरे कुआं के मेढक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *