नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) बांग्लादेश में हो रही हिंसा के सवाल पर टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा हमे हर स्थिति को देखना चाहिए। हमें क्या प्रोवाइड कराया जा रहा है मीडिया के जरिए? पहले हमें इसकी जांच कर लेनी चाहिए और उसके बाद बोलना चाहिए। टीएमसी नेता ने यहां तक कहा कि यूनुस साहब को तो नोबेल प्राइज मिल चुका है। तो इन्हें उम्मीद है कि वो ऐसा कुछ नहीं होने देंगे। सिन्हा ने कहा कि देखिए अत्याचार कहीं भी होता है। ये तो गलत है। ये ज्यादती है लेकिन मामला दूसरे मुल्क का है। दूसरे मुल्क के मामले में हम लोगों को कहां तक बोलना उचित होगा? शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हमारे पास जानकारी जो है वह सही तरीके से आ रही है कि कुछ मीडिया के थ्रू आ रही है।
सही मीडिया के थ्रू आ रही है कि प्रचार के थ्रू आ रहा है। हमें इन बातों को कोई खास जानकारी नहीं है। ये मामला सेंसिटिव इशू अगर आप कहते हैं तो इस मामले को बहुत सोच समझ कर बोलना चाहिए। सही लोगों को बोलना चाहिए। सबको नहीं बोलना चाहिए। हमें ऐसा ही करना चाहिए कि लोगों को न्याय मिले, इंसाफ मिले। जगह-जगह शांति हो। वासुदेव कुटुंबकम का सवाल है। पूरा विश्व जो है एक है तो कहीं किसी पे चाहे किसी मजहब का हो, किसी जात का हो, किसी जाति का हो उसके ऊपर ज्यादती नहीं होनी चाहिए। हम तो यही दुआ करेंगे, यह भी प्रार्थना करेंगे कि वहां के यूनुस साहब जो हैं नोबेल प्राइज विनर हैं जो कार्यभार संभाला हुआ है प्रेसिडेंट का। अभी हम चाहेंगे कि वो इन बातों को जरूर देखें और चिंता होनी चाहिए वो भी शायद रही होगी।
बांग्लादेश में हो रही हिंसा के सवाल पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा : हमें जांच के बाद बोलना चाहिए
