कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नव वर्ष 2026 की समस्त जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कहा है कि नव वर्ष 2026 सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए तथा जनपद कन्नौज निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि जिस प्रकार बीता हुआ वर्ष अनेक चुनौतियों के साथ-साथ उपलब्धियों का साक्षी रहा, उसी प्रकार नव वर्ष 2026 जनपद के सर्वांगीण विकास, आपसी सौहार्द, शांति एवं समृद्धि का नया अध्याय लेकर आए।
जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि नव वर्ष में सभी नागरिक आपसी सहयोग, सकारात्मक सोच एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनपद को प्रगति के नए आयामों तक पहुँचाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनहित, सुशासन एवं विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।
कन्नौज : सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया: आशुतोष
