डीएम ने एस.आई.आर. की समीक्षा : बैठक में नए मतदाता बनाने पर दिया बल

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)   जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर एस आई आर अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अवगत कराया कि अभियान की तिथि को एक सप्ताह तक और बढ़ा दिया गया है इस दौरान सभी धारावाहिक पूरी कर लें ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को ठीक से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरने पर विशेष बल दिया।
बैठक के उपरांत सभी राजनीतिक दलों क प्रतिनिधियों को साथ लेकर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने एवं गोदाम का निरीक्षण किया हुआ कैमरा को चेक किया।इस दौरान सभी को कैमरे की कार्य विधि को समझाया गया। बताते चलें कि फिर अभियान अपने अंतिम चरण की ओर है और तो प्रक्रियाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब नए मतदाता बनाए जाने पर विशेष बल दिया जा रहा है जिसके चलते जिला अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों का आवाहन किया कि नए मतदाताओं को बनाने के लिए विशेष प्रयास करें ताकि जो नए लोग हैं वह भी वोट का प्रयोग कर सके जिससे देश को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त हो सकेगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी, भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश गुप्ता, सपा से सुभाष चंद्र, बसपा से राम नरेश गौतम, भाकपा से सुनील कटियार आदि मौजूद रहे।