कन्नौज: अनिवार्य रूप से वर्दी व पहचान पत्र के साथ दिखें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारी: डीएम

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्टाफ को कार्य स्थल पर ड्रेस व पहचान पत्र के साथ अनिवार्य रूप से रहना होगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने  कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में यूविन पोर्टल के संबंध में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए।

 बैठक में जिलाधिकारी ने यूविन पोर्टल पर वि0ख0 गुगरापुर की फीडिंग की प्रगति खराब पाए जाने पर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यूविन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की फीडिंग शत-प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के किसी भी चिकित्सालय के डाक्टर व स्टाफ बिना ड्रेस व पहचान पत्र के नहीं होना चाहिए, 07 दिवस के अन्दर यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होनें स्पष्ट कहा है कि चिकित्सक व कर्मचारी पहचान पत्र व वर्दी में दिखने चाहिए, जिससे आसानी से पता चल सके कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारी है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *