बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद श्री सुब्रत पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उद्यमियों द्वारा फूलों की खेती को प्रोत्साहित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। उन्होंने चमेली, हरसिंगार, गुलाब आदि सुगंधित फूलों की खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों में जागरूकता लाने हेतु कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशालाएं आयोजित किए जाने की मांग की। साथ ही फूलों की खेती को मनरेगा से जोड़ने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने नवीन परती भूमि पर फूलों की खेती कराये जाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार विमर्श किया। कहा कि इस पहल से रोजगार के अवसर जहां प्राप्त होगे, वही ग्राम पंचायतों को भी राजस्व की प्राप्ति होगी।
इस दौरान उद्यमियों ने इत्र पार्क क्षेत्र में फूलों की खेती कराए जाने पर विशेष बल दिया। साथ ही मकरंदनगर रोड पर गड्ढों की मरम्मत का मुद्दा उठाया गया, जिस पर ईओ नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र कार्यवाही कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।
उद्यमियों ने इत्र पार्क के शेष 15 प्लॉटो का आवंटन स्थानीय उद्यमियों को आवंटित किए जाने हेतु अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्लॉटो का आवंटन किया जा रहा है। कोई भी इच्छुक उद्यमी आवेदन कर सकता है। उन्होनें कहा कि लखनऊ, कानपुर एवं आगरा के मध्य स्थित होने के कारण कन्नौज इत्र पार्क का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है। हमें पैकेजिंग एवं वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राज शर्मा एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा सौरिख बुध बाजार को तत्काल बंद कर कराने हेतु अनुरोध किया गया। स्थानीय प्रशासन, उपजिलाधिकारी छिबरामऊ, जीएसटी विभाग एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर बाजार को बंद कराये जाने हेतु उद्यमियों ने जोर दिया। बताया गया कि सौरिख में अवैध बाजार जो बुध बाजार के नाम से लगता है।
इस अवसर पर राज शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं पूर्व सदस्य जेडआरयूसीसी पूर्वोत्तर रेलवे ने मीटिंग में मौजूद पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को अवगत करवाया कि अपने जनपद में रेलवे का एक रैक पॉइंट बनाने के लिए प्रदेश सरकार से जमीन मुहैया करवाई जाए, जिससे यहां के स्थानीय व्यापारियों का आलू एवं यूरिया खाद एवं सीमेंट को बढ़ावा मिल सके और किसान भाइयों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चैधरी, पार्टी जिलाअध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उपायुक्त उद्योग धनन्जय सिंह सहित उद्यमी उपस्थ्ति रहे।

