कन्नौज : नाबालिग को धमकाने और अश्लीलता के आरोप में एक गिरफ्तार

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा “छेड़खानी व फोटो वायरल करने” के मुकदमे मे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल  भेजा गया।

थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम शाहनगर मे सलोनी उम्र 16 वर्ष के फोटो पर गन्दी गन्दी गालियां लिखकर वादी के फोन में भेजकर फोटो वायरल कर देने व पुत्री सलोनी के साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने का दबाव डालना, व वादी के घर में घुसकर सलोनी के साथ अश्लील हरकतें करते हुये जबरदस्ती अपने साथ खींचकर ले जाना, तथा वादी व वादी की पत्नी द्वारा पुत्री सलोनी को छुड़ाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध में पीडिता के पिता  बालकराम पुत्र महेशचन्द्र निवासी ग्राम शाहनगर द्वारा थाना इंदरगढ़ पर दिनांक 17 जनवरी को रजनीश पुत्र बिनय कुमार निवासी ग्राम धीरपुर थाना ठठिया के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। आज आरोपी रजनीश पुत्र बिनय कुमार निवासी ग्राम धीरपुर थाना ठठिया को उमर्दा नहर पुल से 20 कदम दूरी पर निकारीपुर मोड से पहले तिर्वा की तरफ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।