‘‘कॉकरोच जनता पार्टी का ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन’’
‘‘कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दिपके के महाराष्ट्र वाले घर पर पुलिस तैनात’’
नई दिल्ली।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्लेकार्ड लिए हुए हैं।
ंव्यंग्यात्मक डिजिटल ग्रुप कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके शामिल हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दिपके आज सुबह (शनिवार, 6 जून) अमेरिका से दिल्ली पहुंचे. दिपके ने समर्थकों और छात्रों से 6 जून को जंतर-मंतर पर अपने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। वे परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालात को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीजेपी की शुरुआत मूल रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की उन टिप्पणियों के व्यंग्यात्मक जवाब के तौर पर हुई थी जिसमें उन्होंने पिछले महीने एक कोर्ट सुनवाई के दौरान कुछ लोगों को कॉकरोच और परजीवी (पैरासाइट) कहा था। तब से सीजेपी एक संगठित अभियान का रूप ले चुका है और ऑनलाइन इसके काफी फॉलोअर्स हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वालुज एमआईडीसी इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी नाम के ऑनलाइन मूवमेंट के फाउंडर अभिजीत दिपके के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि दिपके के भारत आने पर बेवजह भीड़ से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। डीसीपी (जोन 1) पंकज अतुलकर ने कहा, अगर और लोगों को तैनात करने की जरूरत पड़ी, तो हम समीक्षा के बाद ऐसा करेंगे। उन्होंने बताया कि दिपके के माता-पिता अभी वालुज इलाके में अपने घर पर नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा, वे मेरे संपर्क में नहीं हैं और आगे की जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं, एमआईडीसी वालुज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अधिकारी ने बताया कि पहले दिपके के घर पर एक गार्ड तैनात था। उन्होंने कहा, अब हमने एक अधिकारी के साथ दस पुलिसकर्मियों की एक टीम तैनात की है।
टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दिपके को समर्थन दिया। वह जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने भारत पहुंचे हैं।
शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, 5 छात्रों ने आत्महत्या की है: दिपके
ऑनलाइन आंदोलन कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पहुँचने पर कहा, श्शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। पाँच छात्रों ने आत्महत्या की है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए नीट-2026 पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया और साथ ही पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। ऑनलाइन आंदोलन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, धर्मेंद्र प्रधान, इस्तीफा दो! हमने शिक्षा मंत्री को चुना और उन्हें वहां भेजा, उन्हें हमारे टैक्स से सैलरी मिलती है! उनके कार्यकाल में लाखों युवाओं का भविष्य अंधेरे में डूबा हुआ है। कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!
‘पीएम मोदी इस्तीफा दो-शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा जंतर-मंतर