अच्छी खबर : 108 एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र और पायलट आशीष की तत्परता से घायल की बची जान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  जिले के मुरहास के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता और सूझबूझ से समय पर जीवनरक्षक सहायता मिली।
घटना की सूचना मिलते ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद से संबद्ध 108 एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र एवं पायलट आशीष तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल मरीज राजन बाबू जो कि थाना भोगांव, जिला मैनपुरी के निवासी थे, इनकी हालत बहुत गंभीर थी।
ईएमटी जितेंद्र कुमार सीन पर पहुंचकर तुरत मरीज की ड्रेसिंग की। जितेंद्र द्वारा घायल को आवश्यक बेस्ट प्री-हॉस्पिटल केयर दी गई। मरीज की स्थिति को देखते हुए ईआरसीपी के माध्यम से डॉ. सुरेंद्र से चिकित्सकीय परामर्श लिया गया और उसी के अनुसार उपचार किया गया।
108 एंबुलेंस स्टाफ की सतर्कता और त्वरित चिकित्सा सहायता से मरीज की हालत स्थिर की गई और उसे सुरक्षित रूप से राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं 108 एंबुलेंस सेवा की यह त्वरित कार्रवाई एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं की अहम भूमिका को दर्शाती है, जिससे समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *