भूमि विकास बैंक अध्यक्ष चुनाव : दिनेश कटियार का निर्विरोध जीतना तय

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  मंगलवार को बढ़पुर विकासखंड में सहकारिता के अंतर्गत भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार सहित सैकड़ों भाजपा नेता,कार्यकर्ता मैजूद रहे।
नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा के बाद कोई भी दूसरा नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका। इसलिए पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता बढ़पुर विकासखंड के प्रांगण में मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इससे पूर्व भी वह भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस बार पार्टी ने फिर एक बार उनको प्रत्याशी बनाया था किसी और का नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने पर दिनेश कटियार अध्यक्ष बनना तय हो गया है। यह कार्यकर्ताओं के लिए आनंदित होने वाला पल है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। एक सामान्य सा कार्यकर्ता भी भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन एवं विकास की सरकार चल रही है। पिछली सरकारों ने पूरे सहकारिता विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना रखा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारिता विभाग समृद्ध हो रहा है।
इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आलू विपणन संघ सभापति विमल कटियार,रूपेश गुप्ता, डॉ भूदेव सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, कुलदीप गंगवार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौड़, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। उन्हें बधाई देने वालों का का तांता लगा रहा।