पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने की शुरूआत भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर ने बिहार से की थी : चंद्रपाल

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भारत रत्न, महान समाजवादी चिंतक, बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं कर्पूरी ठाकुर के विचारों सिद्धांतों सामाजिक मूल्यों तथा समाजवादी आंदोलन के प्रति उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की स्मृतियां इस पीडीए परिवार की धरोहर हैं। उनके ही पद चिन्हों पर चलकर जिस तरह समाजवादी आंदोलन को नेताजी ने मजबूत किया उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस आंदोलन को हम सब लोग मजबूत कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत रत्न आदरणीय कर्पूरी ठाकुर ने आजाद हिंदुस्तान में सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार प्रदेश में पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिया था उनके इस फार्मूले के बाद देशव्यापी आंदोलन हुए और समूचे देश में पिछले वर्गों को उनकी हिस्सेदारी मिली। इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इजहार खान, मुजाहिद अंसारी महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अरविंद कश्यप जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, विमलेश यादव, नीतू राजपूत, राकेश गुप्ता, प्रशांत कुमार, शिवम पटेल कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।