नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान हुए हंगामे के बीच कल यानि 10 फरवरी तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। दोपहर 2 बजे जैसे ही सदन दोबारा शुरू हुआ, राहुल गांधी अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए। उन्होंने दावा किया कि स्पीकर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बजट पर चर्चा शुरू होने से पहले वह अपनी बात रख सकते हैं। राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए पूछा, “क्या आप अपने शब्दों से पीछे हट रहे हैं?“
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस दावे को खारिज कर दिया। वहीं, पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी केवल बजट पर ही बोल सकते हैं, क्योंकि किसी अन्य विषय पर कोई औपचारिक नोटिस नहीं मिला है। इस गतिरोध के कारण सदन में भारी नारेबाजी शुरू हो गई और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
प्रियंका गांधी का तीखा हमला
सदन की कार्यवाही बाधित होने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा “यह बहुत दुखद है कि हम बस सदन में आते हैं और वापस चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष को एक मिनट भी बोलने नहीं दिया जा रहा। यह लोकतंत्र नहीं है।“
10 फरवरी तक स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
