मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल : पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े

‘‘विधानसभा जाने की जिद पर धरने पर बैठ गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय’’
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। फिलहाल मौके पर गहमागहमी का माहौल है।
दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय के गेट से आगे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच तमाम कार्यकर्ता पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए आगे निकल गए।। यह देख पुलिस ने चौराहे के पास चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने सभी को खींचकर नीचे उतारा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा जाने की जिद को लेकर धरने पर बैठगए। पुलिस समझाने बुझाने के प्रयास में लगी है। यहां से इन सभी लोगों को इको गार्डन ले जाने की तैयारी है।