‘‘विपक्ष ने बेरोजगारी, पलायन पर भी योगी सरकार को घेरा’’
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। यूपी विधानसभा में हंगामा जारी है। विपक्ष का भाजपा सरकार पर वार और तीखा हो गया है। महंगाई को लेकर सदन में जोरदार वा-पलटवार हुआ। बोतल महंगी की बात पर एक-दूसरे पर तंज कसे गए।
विपक्ष ने यूपी से पलायन की बात उठाई तो जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पलायन शब्द अब यूपी से बाहर हो गया है। आज दुनियाभर में सबसे ज्यादा डिमांड यूपी के कामगारों की है। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सरकार पर तंज कसा कि इस बार चली-चला की बेला है।
हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं: मंत्री
मंत्री ने कहा कि हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं। नौ वर्षों में सरकार ने एक भी टैक्स नहीं लगाया। बोतल की बात पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को बोतल की बड़ी चिंता है। बोतल के दाम तो बढ़ गए हैं। इसका सपा ने विरोध किया। इस पर कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। खाद के दाम प्रदेश सरकार नहीं कम कर सकती। वह केंद्र सरकार ही कर सकती है।?
रोजगार मेलों की सपा ने खोली पोल
सपा विधायक संग्राम सिंह ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार द्वारा लगाए जा रहे रोजगार मेलों की पोल खोलते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर समेत अन्य जिलों से युवा नौकरी को दूसरे राज्यों को गए। यदि रोजगार दिया जा रहा है तो युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? सरकार पलायन रोकने के लिए क्या कर रही है?
किसान परेशान, बिचौलिया मालामाल: आरके वर्मा
सपा विधायक आरके वर्मा ने महंगाई पर सवाल पूछा। उन्होंने कविता से सरकार पर निशाना साधा। तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे। आज क्यों सोच रहे हो। उन्होंने कहा कि आलू किसान परेशान हैं। बिचौलिया मालमाल हैं। इसके जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है। कंपनियां बदल सकती हैं, लेकिन कर्मी नहीं बदले जाते हैं। ये आदेश 2009, 2016 के हैं। हमने इसमें कोई निर्णय नहीं लिया है।
महंगाई को लेकर यूपी विस में जोरदार हंगामा

