राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर : एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी राहत लेकर आने वाला है। दरअसल, बढ़ती महंगाई के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया है, जो सीधे आम आदमी की जेब और समय की बचत से जुड़ा है। अब लाभार्थियों को हर महीने कोटे की दुकान के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की मजबूरी से निजात मिलने वाली है। सरकार ने अप्रैल महीने में ही आगामी तीन महीनों का राशन एकमुश्त वितरित करने का ऐलान किया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
अप्रैल, मई और जून का कोटा एक साथ
सरकार की नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक ही बार में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य वितरण प्रणाली को सुगम बनाना और उन कामकाजी लोगों को राहत देना है, जिन्हें हर महीने समय निकालने में कठिनाई होती थी। एक साथ तीन महीने का कोटा मिलने से परिवारों को बार-बार राशन दुकान जाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रः गांवों में रहने वाले लोगों को अक्सर राशन दुकान तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अब एक बार की यात्रा में ही तीन महीने का स्टॉक मिल जाएगा।