बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। दि सिखलाई रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा आडोटोरियम मे वेटरन्स एवं वीर नारी वेलफेयर रैली का आयोजन किया गया ।
कमांडेन्ट दि सिखलाई रेजीमेंट द्वारा बताया कि आज के समय मे एआई का दौर शुरू हो चुका है इसके लिए आप सबको अपने आपको मोबाइल से जोडने का प्रयास करे सब कुछ इसी के द्वारा किया जायेगा । उन्होने बताया कि कन्नौज जिले मे पूर्व सैनिको के लिए ई0सी0एच0एस0 की सुविधा के लिए केस प्रोजेक्ट कर दिया गया है और अभी कमाण्ड हेडक्र्वाटर मे कार्यवाही की जा रही है इसी के साथ एम0एच0 फतेहगढ को मोडीफिकेशन के लिए मन्जूरी मिल चुकी इसका कार्य भी शुरू हो जायेगा और हमे आधुनिक सुविधाओ का लाभ मिलने लगेेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने कहा कि इस प्रकार की रैली से पूर्व सैनिको व वीर नारियो और विडोज से मेल मिलाप बना रहता है और उनका हौसला बुलन्द रहता है इसी के साथ केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह धनरािश के वारे मे प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओ को नवम्बर 2025 से दोगुना किया गया । पूर्व सैनिको को अपने जीवित रहते आवश्यक कार्यवाही जिससे कि उनके बाद परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े के संबंध मे जानकारी दी ।
कमांडेन्ट द्वारा 16 नाॅन पेंशनरों, 05 युद्व वीर नारियो, 04 द्वितीय विश्व, 06 बैटल कैजुल्टी वीर नारियो को अनुग्रह धनराशि व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कर्नल बी0एस0 तोमर, पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा कि हम सबको अपनी मातृभूमि के प्रति सदा समर्पित रहना चाहिए। पूर्व सैनिक कार्यालय मे अपना पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ उठायें। प्रशासन से सैनिको की समस्याओ का निस्तारण प्राथमिकता से कराये जाने हेतु कटिबद्ध है।
रैली में लगभग 550 पूर्व सैनिक, वीर नारियो आदि अधिकारी व कर्मचारियो ने हिस्सा लिया इसके साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, ए0एम0सी रिकार्डस, जाॅट रेजी0 रिकार्डस, सिखलाई रिकार्डस, स्पर्श सेल, एम0यच0 और ई0सी0एच0एस0 के हेल्प डेक्स/मेडिकल कैम्प तथा प्रशासन द्वारा जन सुनवाई तथा आयुर्वेद मेडिकल सुविधा के हेल्प डेस्क लगाये गये। सिखलाई रेजी0 के द्वारा सभी जनो के लिए सी0एस0डी0 कैन्टीन की सुविधा भी दी गयी।
कार्यक्रम मे उपजिलाधिकारी सदर, सुश्री बैशाली, विग्रेडियर मनीष कुमार जैन, कमांडेन्ट सिखलाई रजी0 सेन्टर, कर्नल रोहित भटारा, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
