बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आदर्श जन कल्याण एवं शिक्षा समिति द्वारा आयोजित की जा रही भारत सरकार एवं समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए गतिविधियां, वृद्धाश्रम पुलिस लाइन कन्नौज में दिनांक 16 से 24 मार्च तक चलने वाली गतिविधियों में वृद्धाश्रमों में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को व्यस्त रखना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर या कौशल युक्त बनाना एवं समाज के विभिन्न वर्गों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक कार्यक्रम में आज छठवाँ दिन के पहले चरण में जितेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। एसएचओ ने वृद्धाश्रम के वृद्धजनों बीच में समन्वय स्थापित किया।
दूसरे चरण में वेद प्रकाश मिश्रा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में वृद्धाश्रम कन्नौज के वृद्धों को लिफाफा बनाना सिखाया गया। तथा इस कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह छात्रावास अधीक्षक (समाज कल्याण विभाग) भी मौजूद रहे।

