बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। “उत्तर प्रदेश सरकार ने ” उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अन्तर्गत हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई गई है। इस मुहिम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनांक 24 मार्च को प्रातः 10:00 बजे स्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहरिन तिर्वा रोड, कन्नौज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने दी।
उन्होंने बताया है कि इस रोजगार मेलें में कन्नौज एवं अन्य शहरों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। कंपनियों के द्वारा रू0 10000/- से रू0 25000/- तक के मासिक वेतन पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिये जायेंगे। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों यथा साइड सुपरवाइजर, सेल्स मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, प्रोडक्शन ट्रेनी, Loan Advisor, मैनेजर, फील्ड एक्जीक्यूटिव, Inbound Voice process Customer Service Support, इंश्योरेंस एडवाईजर, मशीन आपरेटर, Custmer Care executive, सिक्योरिटी गार्ड, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स पर्सन, आदि पदों पर भर्ती हेतु लगभग 1000 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा, आई०टी०आई० उत्तीर्ण एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी इस रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर सकते है, साथ ही जो अभ्यर्थी उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहते है वह उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम (rojgaarsangam.up.gov.in) पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उक्त रोजगार मेले में आवेदन कर साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही है।
