बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पूर्व जिला मंत्री और उमर्दा के ब्लॉक प्रमुख लोधी समाज के कद्दावर नेता अजय वर्मा ने दावा किया है कि समाज की आवाज उठाने की कीमत उन्हें अपने पद से हाथ धोकर चुकानी पड़ी।
अजय वर्मा ने कहा कि उन्होंने लोधी समाज के सम्मान और स्वाभिमान के लिए आवाज उठाई, जिसके कारण उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और इसके लिए वे तथा उनके सहयोगी हर कीमत चुकाने को तैयार हैं।
उन्होंने भाजपा कन्नौज के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोधी समाज से जुड़े पदाधिकारियों से अपील की कि वे समाज की आवाज बनें, मूक प्रतिनिधि नहीं।
अजय वर्मा ने यह भी कहा कि समाज के लिए आवाज उठाने में चुनौतियां आती हैं, और वे खुद इसकी कीमत चुका चुके हैं।

