कन्नौज : डॉ. लोहिया की जयंती पर सपाइयों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प 

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  समाजवादी पार्टी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

सपा कार्यालय पर गोष्ठी कर जयंती मनाई  उसके बाद लोहिया पार्क में भी सपा कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए एवं मिष्ठान वितरित कर सादगी से जयंती मनाई। मानपुर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क भी पहुंचे उसके बाद लोहिया क्रॉसिंग पर मूर्ति की साफ सफाई कर लोहिया जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पी. पी. सिंह वघेल ने की।

 सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर लोहिया पार्क की अनदेखी का भी आरोप लगाते हुए कहा कि पार्क में मेंटिनेन्स के नाम पर कन्नौज प्रशासन अनदेखी कर रहा है पार्क के मुख्य गेट पर लगा बोर्ड टूट चुका है और पार्क में बैठने सीटें टूट चुकी हैं साफ सफाई कोई पार्क में करता नहीं पूरे पार्क में गंदगी फैली पड़ी है इस पर ध्यान केंद्रित करने कि आवश्यकता है जिसपर कन्नौज प्रशासन संज्ञान ले।

विचार गोष्ठी में पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे एवं विधानसभा अध्यक्ष पी. पी. सिंह वघेल ने लोहिया जी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि लोहिया जी का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और सभी को रोजी-रोटी मिले उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोहिया जी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं ने कहा लोहिया जी ने कहा था जिन्दा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती आज हम सब समाजवादी यहां से संकल्प लेकर जाएंगे की आने वाले 2027 के चुनाव में समाजवादी विचारधारा को और समाजवादी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कन्नौज के सांसद श्री अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री के रूप में देखने का संकल्प लेते हैं।

सलोवा जिलाध्यक्ष अंशु पाल एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख इन्द्रेश यादव ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1942 में शुरू हुए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में डॉ. राममनोहर लोहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन के दौरान उन्होंने लगभग दो वर्षों तक भूमिगत रहकर अपने सहयोगियों का मार्गदर्शन किया था, 

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव,कमलेश कटियार, आनंद बाबू यादव,चंद्रभान दोहरे,आशीष यादव bdc,विवेक पाल, नितिन यादव,तुफैल अहमद,सौरभ कुशवाहा,अमन खान,आदिल परवेज़,नितिन पाल, बंटी यादव, हारून खान कल्लू, भोला यादव,कामरान खान ,आदिल खान,रजनीकांत पाल सहित अन्य मौजूद रहे।