बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जनपद की समस्त 09 बाल विकास परियोजनाओं में आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं का विधिवत पूजन कर उन्हें खिलौने, फल एवं अन्य उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में कन्या सम्मान, स्नेह एवं सकारात्मक संदेश का प्रसार करना रहा।
बाल विकास परियोजना नगर के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र शेखाना में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा स्वयं उपस्थित होकर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान एवं समाज में समता के भाव को सुदृढ़ करता है।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (नगर) अर्चना वर्मा, मुख्य सेविकाएं सुश्री शिवानी सेजवार एवं सुश्री सोनाक्षी सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सुरती देवी, श्रीमती रजिया खातून, किशोरी देवी तथा रेशमा बेगम उपस्थित रही।
