बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। महिला कल्याण विभाग में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम द्वारा जिला अस्पताल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला चिकित्सक डॉ. मनप्रीत कौर के कर कमलों से नवजात बच्चियों को जॉनसन्स बेबीकिट, डायपर, टॉवल, मिष्ठान,एवं कपड़े वितरित कर माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन से डीएमसी प्रतिमा, जेंडर स्पेशलिस्ट अनुपम, जेंडर स्पेशलिस्ट शालिनी सक्सेना, एमटीएस प्रदीप तथा जिला अस्पताल से शिल्पा सिंह नर्सिंग ऑफिसर, श्रीकांति नर्सिंग ऑफिसर, सोनम सोनकर नर्सिंग ऑफिसर तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ हीं साथ वहां उपस्थित आम जनमानस और महिलाओं को बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने हेतु यह संदेश देते हुए जागरूक किया गया की बेटियां हैं तो आज है, कल है और हम हैं। कितनी सुन्दर रचना है ईश्वर की इसे संवारना हम सब की ज़िम्मेदारी है। जिस प्रकार आज अस्पताल परिसर में कन्या का जन्म हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी प्रकार आप भी अपने घर में बेटों की तरह बेटियों का भी जन्म दिवस मनाएं उनको उनके अधिकार प्रदान करें तथा उनको अपना भविष्य स्वयं चुनने का मौका दें
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में भी बताया गया।

