आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरित

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए नियुक्ति पत्र वितरण और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य एवं भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनपद में चयनित 7 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 476 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही पहले से कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को 239 स्मार्टफोन वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि ये स्मार्टफोन पोषण ट्रैकर एप के संचालन और रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कार्य में पारदर्शिता और गति आएगी।