फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सोमवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। पार्टी जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं पूर्व के पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए हुई। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई थे। राष्ट्र प्रथम और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक राष्ट्रवादी संगठन का निर्माण किया गया। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश में बहुमत की सरकार चल रही है। भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति निष्ठावान बनकर पार्टी को शिखर पर पहुंचने के लिए कार्य करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार लगातार केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई। सेवा और संकल्प के उस विश्वास को दृढ़ संकल्पित होकर केंद्रीय की सरकार जन कल्याण की ऐतिहासिक यात्रा के रूप में आगे बढ़ रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने भाजपा के कार्य एवं इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है। हमने कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का कार्य किया। पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, डॉक्टर भूदेव सिंह राजपूत, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, कायमगंज के आदेश अग्निहोत्री, धीरेंद्र वर्मा, गोपाल पालीवाल, मनोज हलवाई, अतुल दीक्षित, संदीप शाक्य, कुलदीप दुबे, डॉक्टर प्रभात अवस्थी एवं अन्य नेताओं को सम्मानित किया गया।
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए कार्यकर्ता,पदाधिकारी और नेता

