‘‘संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शामिल हुए सैनिक प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी’’
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर जी के साथ सैनिक प्रकोष्ठ जनपद फर्रुखाबाद के सैकड़ो पदाधिकारियों द्वारा जयंती का शुभारंभ समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास से किया गया।
यहां से तमाम साथियों के साथ जेएनवी रोड फतेहगढ़,मोहम्मदाबाद,अमृतपुर,शमशाबाद,रजलमाई,पपड़ी,कायमगंज,अचरा,शयनी,विच्छौली,हथौड़ा,कोकापुर,पिलखना,कुरार,बदकिनी,सिरमौरा बांगर तमाम ऐसे कई गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण कर जयंती को बहुत ही धूमधाम से मनाया।
सैनिक प्रकोष्ठ ने जिले के कई स्थानों पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
