कन्नौज : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कन्नौज में हुआ स्वागत

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तालग्राम कट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेस नेताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों के बारे में जानकारी देने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा है 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और एकजुट होकर कार्य करें। छिबरामऊ में दिवंगत

कांग्रेस नेता संजय पॉल के आवास पर जाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अमेरिका पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान पर जबरदस्ती दवाब बना रहा है तथा उसे तबाह करने की कोशिश कर रहा है। यह एक तरह की गुंडई है। हम इसके खिलाफ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक ईरान के साथ खड़ा है। उन्होंने बंगाल चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ बंगाल में चुनाव लड़ रही है। इसी तरह उन्होंने 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम मजबूती से सामने आएंगे। वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन सिद्दीकी, रमेश चंद्र सविता, सरफराज हुसैन, विकास मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।