फर्रुखाबाद की नई डीएम डॉ. अंकुर लाठर : आशुतोष कुमार द्विवेदी का तबादला

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   योगी सरकार ने सोमवार को एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब डॉ. अंकुर लाठर को जनपद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
डॉ. अंकुर लाठर इससे पहले बुलंदशहर स्थित खुर्जा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर तैनात थीं। अब उन्हें फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवर्तमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी जनवरी 2025 में फर्रुखाबाद आए थे और लगभग 14 माह तक जिले में सेवाएं दीं।