कन्नौज: होमगार्ड्स परीक्षा के लिए डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली यू0पी0 होमगार्ड्स परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोमती देवी इंटर कॉलेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा एसबीएस इंटर कॉलेज, कन्नौज में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं कक्षों की तैयारियों का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।