पीएम मोदी के कार्यक्रम के कारण रूट डायवर्ट

कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहनों का मार्ग बदला, 29 अप्रैल को रहेगा असर

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों का रूट 29 अप्रैल को डायवर्ट रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए कन्नौज पुलिस ने रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री के हरदोई जिले में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए कन्नौज पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। 29 अप्रैल को कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहन (ट्रक, डंफर, डीसीएम, रोडवेज बस, प्राइवेट बस) को मेहंदी घाट पुल होते हुए हरदोई की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

इसी तरह हरदोई मोड कुसुमखोर से हरदोई जाने वाले भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। मेहंदी घाट से मल्लावा व बिलग्राम हरदोई की ओर आने वाले भारी वाहन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। कन्नौज से मेहंदी घाट बिलग्राम और मल्लावा हरदोई होते हुए सीतापुर, लखनऊ को जाने व आने वाले सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

कन्नौज में बख्शीपुरवा से बिल्हौर होते हुए बांगरमऊ कट किलोमीटर 238 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर अपने गंतव्य की ओर आएंगे और जायेंगे। ये डायर्जन 28 अप्रैल की शाम समय 6 बजे से दिनांक 29 अप्रैल को रात 12 बजे तक लागू रहेगा।