कन्नौज: विधिक सेवा प्राधिकरण और रोटरी क्लब ने जिला जेल में लगाया नेत्र, दांत परीक्षण शिविर

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे आज जिला कारागार में स्वयंसेवी संस्था में अपर्णा फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब शौर्य द्वारा कारागार में निरूद्ध बंदियों के नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला कारागार कन्नौज में आज 127 मरीज कैदियों की आंख और दांत की जांच की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि असहाय, गरीब, निर्धनों की सहायता करना अत्यधिक पुनीत कार्य है। ये रोटरी क्लब और अपर्णा फाउंडेशन ने आयोजित निःशुल्क नेत्र और दातों का कैम्प लगाकर बहुत पुनीत कार्य किया है। आज इस शिविर में सभी बंदी कैदियों को निःशुल्क चश्मा, दवाएं एवं ड्रॉप्स वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर के सिंह, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव, जज अनुजा सिंह, अपर्णा फाउंडेशन के निदेशक अमिताभ गुप्ता, रोटरी क्लब कन्नौज के अध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, जिला कारागार के अधीक्षक सूबेदार यादव, डिप्टी जेलर अजय कुमार, विवेक तिवारी सहित कई रोटेरियन, अधिकारी उपस्थिति थे।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कैदी जो जेल में बंद है और उनके कोई भी परिजन उनकी सहायता नहीं कर रहे उन सभी कैदियों की सहायता जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा कराई जाएगी। जिला कारागार के कैम्प के सम्पन्न होने के बाद जिला कारागार के बाहर आम जनता के लिए दूसरा कैम्प रोटरी क्लब और अपर्णा फाउंडेशन की ओर से लगाकर वहां पर भी आंखों और दातों की जांच की गई।